स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
राम नाईक महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले

राम नाईक महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले

मुंबई। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के कार्यक्रम में अपना चतुर्थ कार्यवृत्त राजभवन में राम नाईक 2017-18 का विमोचन किया। गौरतलब है कि उन्होंने 22 जुलाई 2014 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूपमें शपथ ग्रहण की थी। इस दृष्टि से 4 वर्ष पूर्ण होने पर राम नाईक ने 22 जुलाई को राजभवन लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता में अपना कार्यवृत्त हिंदी एवं उर्दू भाषा में प्रस्तुत किया था। राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई दौरे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से भी मुलाकात कर उन्हें अपने कार्यवृत्त की प्रति भेंट की।