स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
यूपी विधानसभा में अत्याधुनिक बदलाव

यूपी विधानसभा में अत्याधुनिक बदलाव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना केसाथ विधानसभा की नवीनीकृत चित्र वीथिका और नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन केंद्र का उद्घाटन किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का वर्ष 2022 का प्रथम सत्र 23 मई से शुरू हो रहा है और उत्तर प्रदेश विधानसभा में कई अत्याधुनिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।