स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
असम के सीमावर्ती क्षेत्र पहुंचे गृहमंत्री

असम के सीमावर्ती क्षेत्र पहुंचे गृहमंत्री

गुवाहाटी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज भारत-बांग्लादेश सीमा के मनकाचर असम के सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया। गृहमंत्री ने इस अवसर पर कहाकि सीमावर्ती क्षेत्रों की सबसे बड़ी समस्या विकास का अभाव था, जिससे वहां पलायन होता था। उन्होंने कहाकि नरेंद्र मोदी सरकार यहां निरंतर विकास पहुंचा रही है, जिससे पलायन में बहुत कमी आई है। गृहमंत्री ने कहाकि असम के सीमावर्ती क्षेत्र में रहनेवाले लोगों के उत्साह और विश्वास को देखकर मन को बहुत प्रसन्नता हुई। गृहमंत्री के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।