स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मोदी से भेंट

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मोदी से भेंट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी, जिसमें उन्होंने कहा हैकि राष्ट्र की उन्नति एवं समाज के कल्याण हेतु सदैव समर्पित, भारत माँ के मस्तक को विश्वपटल पर ऊंचा करने वाले हमारे आदर्शपुरूष, प्रेरणास्रोत और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में आत्मीय भेंटकर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।