स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
राष्ट्रीय रक्षा विवि राष्ट्र को समर्पित

राष्ट्रीय रक्षा विवि राष्ट्र को समर्पित

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को समर्पित किया। इस विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल भी उपस्थित थे।