स्वतंत्र आवाज़
word map
ज्योतिष-पंचांग
बर्चगंज सैन्य स्टेशन में कारगिल दिवस

बर्चगंज सैन्य स्टेशन में कारगिल दिवस

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार कमान ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारत की जीत के जश्न के रूपमें बर्चगंज सैन्य स्टेशन में कारगिल विजय दिवस मनाया। एएनसी के सभी घटकों को शामिल करते हुए एक संयुक्त सर्विस गार्ड ने माल्यार्पण समारोह का आयोजन कारगिल युद्ध के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देने केलिए किया था, जिन्होंने सशस्त्र बलों की सर्वोच्च परंपराओं को कायम रखते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। कमांडर-इन-चीफ अंडमान और निकोबार कमान लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने माल्यार्पण करके शहीदों को सम्मानित किया।