स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
आईएनएस तबर फ्रांस पहुंचा

आईएनएस तबर फ्रांस पहुंचा

पेरिस। भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस तबर फ्रांस के पोर्ट ऑफ ब्रेस्ट पहुंचा, जहां फ्रांसीसी नौसेना ने सेरेमोनियल गार्ड से जहाज का स्वागत किया। इस अवसर पर फ्रांस और मोनाको में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने जहाज का दौरा किया और भारत की समुद्री सुरक्षा तथा मित्र देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने में योगदान केलिए जहाज के चालक दल की सराहना की। नौसेना के रीति-रिवाजों के अनुसार बैस्टिल दिवस यानी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर जहाज को पूरे तौर पर तैयार किया गया था। बंदरगाह से प्रस्थान करने पर आईएनएस तबर फ्रांसीसी नौसेना के युद्धपोत एफएनएस एक्विटाइन के साथ समुद्री साझेदारी युद्धाभ्यास में भाग लेगा।