स्वतंत्र आवाज़
word map
जीवन शैली
वेंकैया को जन्मदिन पर शुभकामनाएं!

वेंकैया को जन्मदिन पर शुभकामनाएं!

नई दिल्ली। उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू के 69वें जन्‍मदिन पर आज राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राज्‍यों के राज्‍यपालों, मुख्‍यमं‍त्रियों और गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने उन्‍हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने ट्वीट करके वेंकैया नायडू को शुभकामनाएं देते हुए राष्‍ट्र की सेवा में उनके दीर्घावधि स्‍वस्‍थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सार्वजनिक सेवा में वेंकैया नायडू का एक अद्वितीय रिकॉर्ड रहा है, एक प्रशासक के रूप में और संसदीय प्रक्रियाओं के ज्ञान के लिए उन्‍हें बहुत सम्‍मान मिला है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी वेंकैया नायडू को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।