स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
राज्यपाल से मिले कांग्रेसी

राज्यपाल से मिले कांग्रेसी

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में कांग्रेस विधानमंडल दल उत्तर प्रदेश की नेता आराधना मिश्रा (मोना) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के प्रकरण पर बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी सदस्य विधान परिषद, दीपक सिंह नेता कांग्रेस विधान परिषद दल, सोहिल अंसारी सदस्य विधानसभा, आरके चौधरी, वीरेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अनूप गुप्ता प्रभारी प्रशासन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख थे।