स्वतंत्र आवाज़
word map
महिला जगत
राजधानी में तीसरा महिला डाकघर

राजधानी में तीसरा महिला डाकघर

नई दिल्ली। डाक विभाग दिल्ली सर्कल ने राष्ट्रीय राजधानी में तीसरा महिला डाकघर खोला है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एंद्री अनुराग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टमास्टर जनरल (परिचालन) दिल्ली सर्कल अखिलेश कुमार पांडेय और एसएसपीओ अनु पॉल की मौजूदगी में नई दिल्ली दक्षिण-पश्चिम मंडल के अंतर्गत तीसरे महिला उप-डाकघर नानक पुरा नई दिल्ली-110021 का उद्घाटन किया। इस डाकघर में एक डाक सहायक, एक एमटीएस और एक जीडीएस के साथ निशा रानी एसपीएम का प्रभार संभाल रही हैं। वर्ष 2019 के लिए नई दिल्ली दक्षिण-पश्चिम मंडल की विभिन्न श्रेणियों की सर्वश्रेष्ठ महिला कर्मियों के लिए अभिनंदन समारोह भी हुआ।