स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
वायुसेना का ग्लोबमास्टर वुहान रवाना

वायुसेना का ग्लोबमास्टर वुहान रवाना

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के एक विशेष हवाई जहाज ने आज नई दिल्ली के पालम वायुसेना स्टेशन से चीन के वुहान के लिए उड़ान भरी। हवाई जहाज में सेनाकर्मी, चिकित्सादल और सहायक स्टाफ मौजूद है। सी-17 ग्लोबमास्टर भारत सरकार की तरफ से सद्भावना अभियान के तहत अपने साथ लगभग 15 टन चिकित्सा सामग्री ले गया है। वापसी में हवाई जहाज वुहान से लगभग 120 कर्मियों सहित 5 बच्चों को लेकर लौटेगा। इन यात्रियों में ज्यादातर लोग भारतीय नागरिक हैं और कुछ मित्र देशों के नागरिक हैं।