स्वतंत्र आवाज़
word map
पर्यटन और देशाटन
पर्वत चोटी पर काम्‍या की फतह

पर्वत चोटी पर काम्‍या की फतह

मुंबई। मुंबई के नौसेनिक स्‍कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा काम्‍या कार्तिकेयन ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एकोनकागुआ को फतह किया है और वह ऐसा करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की बन गई है। काम्‍या कार्तिकेयन ने 6962 मीटर ऊंची इस पर्वत चोटी को फतह कर वहां तिरंगा फहराया। वर्षों से शारीरिक और मानसिक रूपसे तैयारी करने तथा साहसिक खेलों में नियमित भागीदारी से काम्‍या कार्तिकेयन को इस दुर्लभ उपलब्धि को प्राप्त करने में मदद मिली।