स्वतंत्र आवाज़
word map
पुलिस-पब्लिक
मुंबई पुलिस का कैलेंडर लांच

मुंबई पुलिस का कैलेंडर लांच

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस का कैलेंडर-2020 लॉंच किया है। बॉलीवुड स्टार्स और पुलिसकर्मियों के परिवारों की मौजूदगी में मुंबई में उमंग नाम का एक भव्य आयोजन हुआ, जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र और मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय बर्वे भी उपस्थित थे। मुंबई पुलिस के कैलेंडर का कवर पेज किसी फिल्म के पोस्टर जैसा दिखता है, इसमें एक पुलिस महिला का आश्वस्त चेहरा है, जो महिला शक्ति की प्रतीक है। कैलेंडर में मछली पकड़ने के गांव से लेकर कॉलेज कैंपस, वर्ली सी लिंक से मंत्रालय तक के विभिन्न रोचक दृश्यों को शूट किया गया है और कई दिल को छू लेने वाले क्षणों को कैद किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस अवसर पर मुंबई पुलिस की ओर से देशभर के रक्षा और पुलिस बलों की अनूठी और प्रेरणादायक तस्वीरों के लिए फोटोग्राफर प्रवीण तलन को भी सम्मानित किया।