स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
मणिपुर में जलमार्ग सुधार परियोजना

मणिपुर में जलमार्ग सुधार परियोजना

नई दिल्ली। शिपिंग मंत्रालय ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना के तहत मणिपुर में लोकतक अंतर्देशीय जलमार्ग सुधार परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 25.58 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। लोकतक झील दरअसल पूर्वोत्तर में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है, जो मणिपुर के मोइरंग में है। परियोजना के तहत पूर्वोत्तर राज्‍यों में अंतर्देशीय जल परिवहन कनेक्टिविटी को विकसित किया जाएगा और इससे पर्यटन क्षेत्र को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में एल सुसिंद्रो मेइतेई अध्‍यक्ष लोकतक विकास प्राधिकरण एवं विधायक खुरई (मणिपुर) ने नई दिल्‍ली में शिपिंग राज्‍यमंत्री से भेंट की।