स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
डीजीपी ने किया कर्मचारियों का सम्मान

डीजीपी ने किया कर्मचारियों का सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक (लेखा) राजेंद्र कुमार शुक्ला, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस आनंद प्रकाश और बाबूलाल मुख्य हैं। पुलिस मुख्यालय लखनऊ के सभागार में कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यालय में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।