स्वतंत्र आवाज़
word map
न्यायपालिका
मुख्य न्यायाधीश हुए शरद अरविंद बोबडे

मुख्य न्यायाधीश हुए शरद अरविंद बोबडे

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे 18 नवंबर 2019 को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ पीके मिश्रा ने न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे को नियुक्तिपत्र सौंपा।