स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
अंडमान द्वीपसमूह में रक्षा अभ्यास

अंडमान द्वीपसमूह में रक्षा अभ्यास

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार कमान ने 14 से 18 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह रक्षा अभ्यास 2019 के दूसरे संस्करण का संचालन किया। पांच दिन तक चले व्यापकस्तर के इस संयुक्त सेवा अभ्यास में भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए कमांड की जिम्मेदारी के पालन हेतु एएनसी मुख्यालय की रक्षात्मक योजनाओं को मान्यता देने के लिए लामबंदी और क्षेत्र युद्धाभ्यास किया गया। एएनसी के आंतरिक बलों के अलावा सेना की नवगठित सशस्त्रबल विशेष परिचालन डिवीजन के विशेष बलों, पोतों एवं विमानों ने भी अभ्यास में भागीदारी की।