स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
भारत-कज़ाक में सैन्याभ्यास समाप्त

भारत-कज़ाक में सैन्याभ्यास समाप्त

पिथौरागढ़। भारत और कज़ाकिस्तान के बीच पिथौरागढ़ में संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंद-2019 आज समाप्त हो गया है। बारह दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों पर आधारित प्रशिक्षण में भाग लिया। संयुक्त सैन्य अभ्यास के अंतिम चरण के दौरान कज़ाकिस्तान सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल दौलत ओसनाव और भारतीय सेना के प्रतिनिधि पर्वेक्षक के रूपमें मुख्यालय उत्तर भारत एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल कवींद्र सिंह मौजूद थे।