स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वतंत्र आवाज़
प्रतिष्ठित इंजीनियर सम्मान

प्रतिष्ठित इंजीनियर सम्मान

नई दिल्ली। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडे ने 52वें इंजीनियर दिवस पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को प्रतिष्ठित इंजीनियर सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रदान किया गया है। इंजीनियर दिवस की विषयवस्तु परिवर्तन के लिए इंजीनियरिंग थी। इस अवसर पर इंजीनियर संस्थान के दिल्ली राज्य केंद्र के अध्यक्ष दिनेश कुमार, इंजीनियर संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष शिशिर कुमार बनर्जी और गणमान्य इंजीनियर उपस्थित थे।