स्वतंत्र आवाज़
word map
कला और संस्कृति
चित्रकार मोहम्मद शकील राज्यपाल से मिले

चित्रकार मोहम्मद शकील राज्यपाल से मिले

लखनऊ। राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित चित्रकार मोहम्मद शकील ने राज्यपाल राम नाईक से राजभवन लखनऊ में शिष्टाचारिक भेंट की। मोहम्मद शकील ने राज्यपाल को उनके जीवन के मूलमंत्र थीम चरैवेति! चरैवेति!! पर आधारित एक पेंटिंग भी भेंट की। मोहम्मद शकील मूलतः तैलचित्र कलाकार हैं, इन्होंने पौराणिक ग्रंथों के प्रसंगों पर आधारित अनेक चित्रों का निर्माण किया है। मोहम्मद शकील ने आधुनिक कला के मेल से अनेक भित्तिचित्रों का भी निर्माण किया है। मोहम्मद शकील को उनकी उत्कृष्ट कला हेतु अनेक अवार्ड एवं सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी अनेक एकल एवं समूह फोटो प्रदर्शिनियां भी उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में आयोजित हो चुकी हैं।