स्वतंत्र आवाज़
word map
कला और संस्कृति
उत्तराखंड के लोकगीतों की प्रस्‍तुति

उत्तराखंड के लोकगीतों की प्रस्‍तुति

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्‍कृति मंत्रालय का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र अपने 30वें स्थापना दिवस से शुरू संजारी एक भारत-श्रेष्ठ भारत श्रृंखला का हर माह आयोजन कर रहा है। केंद्र का प्रयास है की देश के विभिन्न भागों के लुप्त हो रहे लोकसंगीत हर माह दिल्ली में आम श्रोताओं के लिए उसके असल रूपमें उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि ये लोकसंगीत अपना वजूद कायम रख सकें और नई पीढ़ी तक अपने असल रूपमें पहुंच सकें। इसी श्रृंखला में उत्तराखंड की लोक गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने अपनी टीम के साथ समां बांधा, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के वैदिक संस्कार से जुड़े मांगलिक गीतों एवं लोकगीतों की प्रस्‍तुति दी।