स्वतंत्र आवाज़
word map
विज्ञान
आंशिक चंद्रग्रहण 17 जुलाई को होगा

आंशिक चंद्रग्रहण 17 जुलाई को होगा

नई दिल्ली। भारत में 17 जुलाई को होने वाला आंशिक चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार 1 बजकर 31 मिनट से शुरु होगा और 4 बजकर 30 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस अवधि में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा आंशिक चंद्रग्रहण 3 बजकर 1 मिनट पर देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा। आंशिक चंद्रग्रहण 2 घंटा 59 मिनट तक रहेगा।