स्वतंत्र आवाज़
word map
कला और संस्कृति
मुंबई में मनस्वी की कला प्रदर्शनी

मुंबई में मनस्वी की कला प्रदर्शनी

मुंबई। मनस्वी पटेल पेशे से एक चित्रकार हैं, जिनकी कला प्रदर्शनी मंडला का उद्घाटन मुंबई में अच्युत गोडबोले ने किया। प्रदर्शनी का आयोजन 10 जून तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक मुंबई के काला घोड़ा में आर्टिस्ट सेंटर किया गया है। यह प्रदर्शनी सबके लिए निःशुल्क है। उद्घाटन समारोह पर अच्युत गोडबोले ने कहा कि मनस्वी की खूबसूरत तस्वीरें हर किसी को हैरान करने वाली हैं, जबकि मनस्वी ने कला क्षेत्र में कोई पेशेवर प्रशिक्षण नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि यह प्रदर्शनी बड़े पैमाने पर सफल होगी।