स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
पुरी में तूफान फानी से बड़ी तबाही

पुरी में तूफान फानी से बड़ी तबाही

पुरी। भारतीय नौसेना के डॉर्नियर एयरक्राफ्ट ने ओडिशा के पुरी और इसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्री तूफान फानी से हुई व्यापक तबाही के प्रभाव का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से इसकी जानकारी ली। तूफान के कारण पुरी शहर में बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, पुरी रेलवे स्टेशन की छत के ऊपर का हिस्सा भी प्रचंड हवा में उड़ गया। विशेष रूपसे पुरी और चिल्का झील के बीच निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर बाढ़ का पानी भर गया है। तूफान प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास का कार्य जारी है।