स्वतंत्र आवाज़
word map
साहित्य संसार
डॉ हरिओम का राज्यपाल को कथा संग्रह

डॉ हरिओम का राज्यपाल को कथा संग्रह

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक से राजभवन लखनऊ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सचिव सामान्य प्रशासन डॉ हरिओम ने मुलाकात की और उन्हें अपना नवीन कथा संग्रह तितलियों का शोर भेंट किया। उनके साथ उनकी पत्नी मालविका हरिओम भी थीं। कथा संग्रह का प्रकाशन वाणी प्रकाशन ने किया है। संग्रह में 11 अलग-अलग कथाएं हैं। गौरतलब है कि डॉ हरिओम एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे कवि, गज़ल लेखक हैं, जो गज़लों को गाते भी हैं। डॉ हरिओम को साहित्य क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।