 |
|
|
निक इंडिया का सबसे बड़ा गोल
कोलकाता। फुटबॉल का बुखार अपने चरम पर है, बच्चों का
अग्रणी मनोरंजन चैनल स्वप्न भी मित्रता और फुटबॉल की कहानी
प्रस्तुत करने जा रहा है। ड्रीमकिक्स एक बिलकुल नया शो है, यह
फार्मयार्ड फुटबॉल टीम पर आधारित है, जो सर्वोत्तम बनने की
चाहत रखती है। इस पुरस्कृत कहानी का प्रीमियर निक इंडिया पर 5
जुलाई को शुरू हुआ है और इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक
सायं 6 बजे होगा।
ड्रीमकिक्स की कहानी एक फार्मयार्ड फुटबॉल टीम के इर्द-गिर्द
घूमती है, जो विशालतम खेल मुकाबले 'ड्रीम लीग' में भाग लेने के
लिये अपना बेहतरीन प्रयास करती है, जिसमें उपग्रह की सबसे
शक्तिशाली टीमें भाग लेती हैं। इस कहानी का नायक रॉय एक ऐसी
टीम का गठन करता है, जिसमें शारीरिक बलिष्टता का अभाव है।
यद्यपि जब एक बार इस टीम के सदस्य एक साथ एकत्रित होकर अभ्यास
करते हैं, तो वे अपनी अक्षमता पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त कर
अपने अंदर एक अनूठी क्षमता का एहसास करते हैं और फुटबॉल के
मैदान के हीरो बन जाते हैं और साथ ही वे अपने दैनिक जीवन में
भी विजेता के रुप में स्थापित हो जाते हैं। यह हास्यप्रद शो
निक के कार्यक्रम की व्यापक श्रृंखला, जिसमें कुंग फू मास्टर
ऑफ द जॉडिएक और उगी एंड काक्रोचेज शामिल हैं, में एक और रोचक
कड़ी है।

|
|
|