|
नन्हे चित्रकारों के कैलेंडर का विमोचन
भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निवास पर रेखांकन कला
संस्था के नन्हें चित्रकारों के चित्रों से सुसज्जित कैलेंडर
का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्था की निदेशक डॉ रेखा भटनागर
और संचालकगण नीता, डॉ राजू राठौर, डॉ अभिजीत शुक्ला और
कैलेंडर में सज्जित चित्रों के नन्हें चित्रकार उपस्थित थे।
कैलेंडर अंशुल राठौर, सौम्या, निरंजन सक्सेना, भक्ति जैन,
रिंकी जैन, अदिति, अनिरूद्ध, मेहुल, अभिराज रीजवाणी और एस
इशिता के चित्रों से सुसज्जित है।
महाभारत की श्रेष्ठ नारियां पुस्तक का विमोचन
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निवास पर डॉ
वीडी मेहता की पुस्तक 'महाभारत की श्रेष्ठ नारियां' का विमोचन
किया। इस अवसर पर वीडी मेहता, पीडी माहेश्वरी, मदन जगन्नाथ
गद्रे उपस्थित थे।
विकास के लिये नगर
निगम पुरस्कृत
भोपाल।
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत शहरी
गरीबों के लिये बनाये जा रहे आवास एवं अधोसंरचना विकास के लिये
दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भोपाल नगर निगम को प्रथम
पुरस्कार दिया गया। महापौर कृष्णा गौर एवं आयुक्त मनीष सिंह ने
पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह का आयोजन हुडको ने इंडिया हेबीटेट
सेंटर के आडिटोरियम में किया। पुरस्कार शहरी विकास एवं आवास
मंत्रालय की सचिव किरण ढींगरा ने वितरित किये। इस अवसर पर
हुडको के सीएमडी टी प्रभाकरण, मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं
विकास मंत्री बाबूलाल गौर एवं पांडिचेरी के नगरीय प्रशासन एवं
विकास मंत्री पी स्वामी और विभिन्न राज्यों से आये नगरीय
निकायों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। शहरी विकास
मंत्रालय के अधिकारियों ने कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद
नगरीय प्रशासन मंत्री गौर एवं पांडिचेरी के नगरीय प्रशासन
मंत्री का स्वागत किया। गौर ने इस सम्मान के लिये महापौर एवं
आयुक्त को बधाई दी।
|