|
|
|
|
मीरा शंकर अमेरिका में
भारत की नई राजदूत
नई दिल्ली।
जर्मनी
में भारत की राजदूत मीरा
शंकर अब
अमेरिका में भारत की राजदूत
नियुक्त की गईं हैं। मीरा
शंकर
1971 बैच की भारतीय विदेश
सेवा की अधिकारी हैं वे अब तक विदेश मंत्रालय सहित विभिन्न
पदों पर आसीन रह चुकी हैं।
मीरा शंकर ऐसे समय में अमेरिका
की राजदूत नियुक्त की गईं हैं जब भारत में पंद्रहवीं लोकसभा का
चुनाव घोषित हो चुका है और मई में भारत में नई सरकार का गठन
होगा। दूसरी तरफ अमेरिका में भी बराक ओबामा के नेतृत्व में हाल
ही में नई सरकार का गठन हुआ है।
यह ऐसा वक्त है जब अमेरिका की
भारतीय उपमहाद्वीप में सर्वाधिक दिलचस्पी है और भारत एवं
अमेरिका के बीच बहुत अच्छे संबंधों की शुरूआत हुई है। माना
जाता है कि भारत में अमेरिकी राजदूत और अमेरिका में भारतीय
राजदूत की नियुक्ति के पीछे काफी कूटनीतिक स्थितियां रहती हैं।
अमेरिका में इस पद पर भारत के जाने माने पत्रकार कुलदीप नय्यर
भी रह चुके हैं।
विवेक कुंदरा व्हाइट
हाउस के सीआईओ
वाशिंगटन।
अमेरिका
के
राष्ट्रपति
बराक
ओबामा
ने
भारतीय
मूल
के
विवेक
कुंदरा
को
व्हाइट
व्हाइट
हाउस
में
संघीय
मुख्य
सूचना
अधिकारी
सीआईओ बनाया
है।
ओबामा
ने
कहा
कि
बतौर
सीआईओ विवेक
कुंदरा
हमारी
सरकार
के
बेहतर
संचालन
में
अहम
भूमिका
निभाएंगे।
तकनीकी
क्षेत्र
में
उनका
गहरा
अनुभव
सरकारी
कामकाज
में
लागत
कम
करने
में
भी
काफी
फायदेमंद
होगा।
सीआईओ,
राष्ट्रपति
के
तकनीकी
एजेंडा
को
आगे
बढ़ाने
के
लिए
मुख्य
तकनीकी
अधिकारी
के
काम
में
सहयोग
करता
है।
नई
दिल्ली
में
जन्मे
कुंदरा
ने
मैरीलैंड
विश्वविद्यालय
से
मनोविज्ञान
में
स्नातक
और
सूचना
तकनीक
में
स्नातकोत्तर
की
उपाधि
हासिल
की
है।
वह
वर्जीनिया
विश्वविद्यालय
के
सोरेनसेन
इंस्टीट्यूट
फॉर
पालिटिकल
लीडरशिप
के
भी
स्नातक
हैं। वे अभी
तक वाशिंगटन डीसी के मुख्य सूचना तकनीक अधिकारी के तौर पर
सेवाएं दे रहे थे।
अब अमरीकी सरकार में सबसे बड़े पद पर काम
करने वाले भारतीय अधिकारी बन गए हैं।
|
|
|