|
|
|
|
मारवाड़ी
युवा मंच मुख्यमंत्री से मिला
पटना।
बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंच
के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नीतीश कुमार को
मारवाड़ी युवा मंच के बिहार में प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे
विकलांगता विहीन बिहार अभियान एवं रक्त-दान अभियान 'मेरा लहू
देश के काम, माँ तुझे सलाम' की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने युवा मंच के रक्त-दान अभियान के पोस्टर का
अनावरण किया। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को युवा मंच की तरफ से
एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल में युवा मंच के
प्रदेश पदाधिकारी कंहाई डोकानिया, प्रकाश महेशका, संजीव वर्मा,
विकेश अग्रवाल, राधे राठी एवं अनीता अग्रवाल शामिल थे।
|
|
|