|
साहित्यकार
केके यादव को
'ज्योतिबा फुले फेलोशिप'
कानपुर- उप्र।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने युवा साहित्यकार एवं भारतीय डाक
सेवा के अधिकारी कृष्ण कुमार यादव को अपने रजत जयंती वर्ष में
'महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान-2009' से
सम्मानित किया है। यादव को यह सम्मान साहित्य सेवा एवं सामाजिक
कार्यों में रचनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
इस साहित्यकार कृष्ण कुमार यादव को
'ज्योतिबा फुले फेलोशिप'
अलावा आल इण्डिया नवोदय परिवार के इलाहाबाद में हुए कार्यक्रम
में भी उनको अखिल भारतीय स्तर पर साहित्यिक योगदान के लिए
सम्मानित किया गया। कृष्ण कुमार यादव वर्तमान में कानपुर मण्डल
के वरिष्ठ रेलवे डाक अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं और तमाम
प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रखरता से लेखन के साथ-साथ
उनकी विभिन्न विधाओं में 5 पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
साहित्य के क्षेत्र में भी बुलंदियों को छू रहे 32
वर्षीय कृष्ण कुमार यादव की रचनाधर्मिता को प्रायः अधिकतर
प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में देखा-पढ़ा जा सकता हैं। विभिन्न
विधाओं में अनवरत प्रकाशित होने वाली उनकी अब तक कुल 5
पुस्तकें- अभिलाषा (काव्य-संग्रह), अभिव्यक्तियों के बहाने
(निबंध-संग्रह), अनुभूतियां और विमर्श (निबंध-संग्रह) और
इण्डिया पोस्टः 150 ग्लोरियस ईयर्स, क्रान्ति यज्ञः 1857 से
1947 की गाथा प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रसिद्ध बाल साहित्यकार
डा राष्ट्रबंधु ने यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर 'बाल
साहित्य समीक्षा' पत्रिका का विशेषांक जारी किया है तो
इलाहाबाद से प्रकाशित
'गुफ्तगू' पत्रिका ने भी उन पर परिशिष्ट
अंक जारी किया है। शोधार्थियों के लिए हाल ही में एक पुस्तक
'बढ़ते चरण शिखर की ओर-कृष्ण कुमार यादव' भी प्रकाशित हुई है।
यादव की रचनाएं तमाम संकलनों में उपस्थिति दर्ज करा रही हैं,
आकाशवाणी से भी उनकी कविताएं तरंगित होती रहती हैं।
कृष्ण कुमार यादव को इससे पूर्व नगर निगम डिग्री कालेज
अमीनाबाद, लखनऊ ने
'सोहनलाल द्विवेदी सम्मान', अखिल भारतीय
साहित्यकार अभिनंदन समिति मथुरा ने
'कविवर मैथिलीशरण गुप्त
सम्मान' और 'महाकवि शेक्सपियर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान',
अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानोपाधि संस्थान, कुशीनगर ने
'राष्ट्रभाषा
आचार्य' और 'काव्य गौरव', इन्द्रधनुष साहित्यिक संस्था, बिजनौर
ने 'साहित्य गौरव' और
'काव्य मर्मज्ञ', राष्ट्रीय राजभाषा पीठ
इलाहाबाद ने
'भारती रत्न', मध्य प्रदेश नवलेखन संघ ने
'साहित्य
मनीषी सम्मान', दृष्टि संस्था, गुना ने
'अभिव्यक्ति सम्मान',
छत्तीसगढ़ शिक्षक-साहित्यकार मंच ने
'साहित्य सेवा सम्मान',
आसरा समिति, मथुरा ने
'ब्रज गौरव', मुकुन्द मुरारी स्मृति
साहित्यमाला, कानपुर ने
'साहित्य श्री सम्मान', मेधाश्रम
संस्था, कानपुर ने
'सरस्वती पुत्र', खानाकाह सूफी दीदार शाह
चिश्ती, ठाणे ने
'साहित्य विद्यावाचस्पति', उत्तराखण्ड की
साहित्यिक संस्था देवभूमि साहित्यकार मंच ने
'देवभूमि साहित्य
रत्न', सृजनदीप कला मंच पिथौरागढ़ ने
'सृजनदीप सम्मान' मानस
मण्डल कानपुर ने
'मानस मण्डल विशिष्ट सम्मान', नवयुग पत्रकार
विकास एसोसियेशन, लखनऊ ने
'साहित्य का रत्न, महिमा प्रकाशन
छत्तीसगढ़ ने
'महिमा साहित्य सम्मान', राजेश्वरी प्रकाशन, गुना
ने 'उजास सम्मान', न्यू ऋतम्भरा साहित्यिक मंच, दुर्ग ने
'न्यू
ऋतम्भरा विश्व शांति अलंकरण', भारतीय बाल कल्याण संस्थान ने
'प्यारे मोहन स्मृति सम्मान', ग्वालियर साहित्य एवं कला परिषद
ने काव्य शिरोमणि-2009 एवं महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी
'निराला' सम्मान, साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी,
प्रतापगढ़ ने
'विवेकानंद सम्मान', महिमा
प्रकाशन, दुर्ग-छत्तीसगढ़ ने
'महिमा साहित्य भूषण सम्मान'
इत्यादि तमाम सम्मानों से अलंकृत किया है।
|