 |
|
|
जौली
अंकल की पुस्तक 'हंसना ज़िंदगी है' का विमोचन
नई
दिल्ली। एटलांटिक पब्लिशर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस बार
विश्व पुस्तक मेले में अन्य सभी विषयों के साथ-साथ लीक से हट
कर जौली अंकल की हास्य से भरपूर पुस्तक 'हंसना जिंदगी है' भी
उतारी है। पुस्तक मेले में आए सैकड़ों पुस्तक प्रेमियों की
मौजूदगी में संसद सदस्य महाबल मिश्रा ने पुस्तक का विमोचन
किया। इस खास मौके पर उन्होंने पुस्तक के लेखक जौली अंकल और
प्रकाशक को बधाई देते हुए कहा कि तनाव भरे इस माहौल में हास्य
की पुस्तकें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभा रही है। हास्य के
महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में तो
डाक्टर, वैद्य और योग गुरू भी लोगों को चिंता और तनाव से मुक्त
होने के लिए हंसने-हंसाने और प्रसन्न रहने का परामर्श देने लगे
हैं, इससे जीवन में उत्साह, उमंग और स्फूर्ति बनी रहती है।
जीवन में थोड़ा सा हास्य भी अनेक रोगों से बचा सकता है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएस बाबा ने भी पुस्तक प्रेमियों
को बधाई देते हुए कहा कि खुशगवार जिंदगी जीने के लिए इस पुस्तक
का नाम ही इसकी सभी खूबियां बयां कर रहा है। जिंदगी के हर पल
को हंसते-हंसते जीना चहिये क्योंकि कोई भी पल दोबारा लौटकर नही
आता। बावा ने आगे कहा कि जौली अंकल की पुस्तक न सिर्फ पाठकों
का भरपूर मनोरंजन करती हैं अपितु उन्हें मानसिक तनाव से भी दूर
रखती हैं। यह पुस्तक भी हास्य की महक को संजोए पाठकों को
मानसिक शांति का पूर्ण विश्वास दिलाती है।
लेखक जौली अंकल से पुस्तक पर चर्चा के दौरान कहा कि
हमारी जिंदगी एक खुशबूदार फूल की तरह है और हंसी उसका शहद।
जीवन में हंसी-खुशी बांटने से हमारे आपसी संबधों में मधुरता आ
जाती है, जहां थोड़ी-सी हंसी पराये लोगों को भी दोस्त बना देती
है, वहीं हंसी-मजाक के बिना जीवन में सच्ची खुशी नही मिल सकती,
इसलिए जीवन में सदा मुस्कराते रहना चहिये। अपने अनुभव के आधार
पर जौली अंकल कहते हैं कि जिंदगी की खुशियों को दूसरों के साथ
बांटना सबसे बड़ी सेवा है। जीवन के वही पल सफल हैं, जो
प्रियजनों के साथ हंसते खेलते बीतते हैं। लेखक का यह भी दावा
है कि दूसरों को जितनी खुशी देंगे वह सदैव ही आपके पास दोगुनी
होकर लौटती है।
पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में बीजेपी के नेता एसएन
डंग के साथ तिलक नगर आरडब्लयूए के पदाधिकारी अनिल खन्ना, वीडी
छतवाल, गोपी मानकटला, कुश चौधरी उपस्थित थे। पुस्तक मेले में
आए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित करहाना, उपाध्यक्ष मानस
खन्ना ने भी लेखक को बधाई दी। इस मौके पर अनेक विचारकों का
कहना था कि बरसों पहले जौली अंकल की समाज के हर वर्ग को खुश
करने की शुरू की गई मुहिम आज बुंलदियों को छू रही है। देश के
विभिन्न समाचार पत्रों में छपने वाले इनके हंसी-मजाक को पाठक
बेहद सराहते और पंसद करते हैं। जौली अंकल को उनके इस अनूठे
कार्य के लिए विभिन्न संस्थाओं ने समय-समय पर सम्मानित भी किया
है।
|
|
|