स्वतंत्र आवाज़
word map

भ्रष्टाचार समाज की असाध्य चिंता-वेंकैया

'महिला युवा और किसान समृद्धि से ही देश समृद्ध'

आंध्र प्रदेश के अतकुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 5 February 2018 02:11:14 AM

m. venkaiah naidu

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को अनिवार्य रूपसे राष्ट्र के कल्याण के लिए योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश तभी समृद्ध हो सकेगा, जब महिलाओं, युवाओं और किसानों को उनका समुचित अधिकार प्राप्त होगा। उन्होंने ये विचार आंध्र प्रदेश के अतकुर में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की दूसरी सालगिरह एवं विश्व कैंसर दिवस पर एक मेगा स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि कैंसर जैसी बीमारियों के लिए बेहतर उपचार के लिए आरंभिक जांच एवं रोग का पता लगाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में बदलाव, पर्यावरण में परिवर्तन इन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। वेंकैया नायडु ने कहा कि समय पर दवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने के लिए हमारे पास निश्चित रूपसे पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिएं।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने सबसे जीवन का अर्थ और जीवन का उद्देश्य समझने को कहा और यह भी कहा कि आध्यात्मिकता एवं पारिवारिक प्रणाली हमारी सबसे बड़ी ताकतें हैं, जो पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज के लिए एक असाध्य चिंता बन चुका है और यह देश के विकास को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने युवाओं का राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, आंध्र प्रदेश की विधानसभा के अध्यक्ष डॉ कोदेला शिवप्रसाद, आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षामंत्री डॉ कामिनेनी श्रीनिवास, फिल्म अभिनेता वेंकटेश और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]