स्वतंत्र आवाज़
word map

बाल संस्कार एवं सिलाई केंद्र का शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून में संघ के प्रकल्प की रोज़गारउन्मुख पहल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 29 January 2018 03:34:01 PM

launch of child sanskar & sewing center

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास कार्यक्रम को महिलाओं में रोज़गार उन्मुख बनाते हुए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मातृ मंडल सेवा भारती देहरादून ने 53 बी राजपुर रोड महानगर देहरादून में बाल संस्कार एवं सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया है, जिसमें हितधारक महिलाओं को सिलाई सिखाई जा रही है, जिससे वे अपने और परिवार के जीवन यापन ‌के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगी। बाल संस्कार एवं सिलाई केंद्र के संचालनकर्ता पवन थापा ने बताया है कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को रोज़गार भी दिलाया जाएगा और साथ ही बच्चों को भी कम्पयूटर की बेसिक शिक्षा प्रदान की जाएगी और ये सभी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त होंगी। पवन थापा ने कहा कि वे सेवाभारती की इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और गुणवत्ता से पूरी करेंगे।
बाल संस्कार एवं सिलाई केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर मातृ मंडल सेवा भारती की प्रदेश अध्यक्ष रीता गोयल ने सेवा भारती के बारे में हितधारक महिलाओं को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मातृ मंडल सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एक प्रकल्प है, इसके मुख्य कार्य शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, धर्म परिवर्तन से देशवासियों की रक्षा आदि हैं। केंद्र के उद्घाटन पर मौजूद महिलाओं ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सपना नंदा, प्रदेश मंत्री मंजु कटारिया, उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, महानगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) बृजलेश गुप्ता, मीना कपुर, ममता गर्ग, हरीश नारंग, विशाल गुप्ता, राजकुमार त्यागी, गुड़िया खान, दीपा अग्रवाल, सुधा भट्ट, ममता देवरानी, सिमरन सक्सेना एवं मनीष सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। इस केंद्र में प्रशिक्षण ले रही कई महिलाओं ने अपने द्वारा तैयार कपड़ों का प्रदर्शन भी किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]