स्वतंत्र आवाज़
word map

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा

निकाय चुनाव पर करनपुर नगर मंडल की अहम बैठक

देहरादून महानगर बीजेपी ने बनाईं बूथ रणनीतियां

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 18 November 2017 03:54:00 PM

dehradun bjp meeting

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता से उत्साहित देहरादून महानगर भाजपा फिर नए जोश में है। उसकी निगाह स्‍थानीय निकाय चुनाव पर है, जिसके लिए वह तैयार है। देहरादून महानगर भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनय गोयल की अध्यक्षता में निकाय चुनाव को लेकर करनपुर नगर मंडल की अहम बैठक हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर विनय गोयल ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में भी भारी सफलता अर्जित करेगी। विनय गोयल ने गर्व से कह‌ा कि विधानसभा चुनाव में करनपुर नगर मंडल के एक-एक कार्यकर्ता ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी, जो सभी के लिए टीमवर्क का शानदार मॉडल है। विनय गोयल ने बूथ की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए करनपुर नगर मंडल के पदाधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने वार्ड की वोटर लिस्ट को अपडेट करा लें। उन्होंने कहा कि यद्यपि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी का शासन है, तथापि हमें निश्चिंत नहीं रहना चाहिए, हमें विधानसभा चुनाव की भांति ही बूथस्तर पर एकजुट होकर सतत कार्य करते रहना होगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने भाजपा संगठन को और भी ज्यादा मज़बूत बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता से कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। विनय गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 26 नवंबर 2017 को रेडियो पर होने वाली मन की बात के 38वें भाग को अपने-अपने क्षेत्र में सभा बुलाकर ध्यानपूर्वक सुनने और समझने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 2017 को बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर खेल-कूद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए और कराए जाएं। विनय गोयल ने इस अवसर पर बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर के वयक्‍तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि वे महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, उन्होंने सदैव दलित समाज, मजदूर वर्ग, सामाजिक भेदभाव, सामाजिक अशिक्षा के खिलाफ और दलित समाज एवं महिलाओं के उत्‍थान के लिए आवाज़ उठाई।
करनपुर नगर मंडल की बैठक में और भी पदाधिकारियों ने भाजपा की मजबूती की रणनीतियों पर अपने विचार व्यक्त किए और भाजपा की केंद्र और उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश नारंग, प्रभारी विनोद शर्मा, पार्षद विनय कोहली, महेश गुप्ता, आनंद पाल, बिजेंद्र राणा, तृप्ति उनियाल थापा, रानी सैनी, नीलम देवी, गीता देवी, विनोद मेहर, अशोक पंडित, हरदीप गढ़वाली, सागर भारती, राकेश मचकोला, राजीव पासी, किशनलाल आहुजा, सतीश कपूर, अरुण चौहान, अशोक बंसल, अतुल सोनकर, दीपक धीमान, अनुराग भाटिया और पवन थापा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]