स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारत और सिंगापुर सतत विकास में सहभागी'

सिंगापुर कॉन्सॉर्टियम की आंध्र प्रदेश में कई परियोजनाएं

सिंगापुर के उद्योग मंत्री ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 18 November 2017 02:45:42 AM

singapore's minister of industry meets vice president

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत और सिंगापुर प्रगति तथा सतत विकास में सहभागी हैं। सिंगापुर के व्यापार तथा उद्योग मंत्री एस ईश्वरण ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत बहुसांस्कृतिक और विभिन्न समुदाय वाले एक उज्जवल देश के रूप में सिंगापुर के उदय का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्यों ने सिंगापुर के साथ आपसी अनुबंध विकसित किए हैं। उन्होंने कहा कि हम आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा आधारित संघवाद में विश्वास करते हैं और राज्य सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत और सिंगापुर, दोनों ही एक दूसरे की प्रगति और समृद्धि के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विकास प्राथमिकताओं में सिंगापुर एक प्रमुख सहभागी है। उन्होंने कहा कि व्यापार करने में सरलता सहित भारत के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन हो रहा है। उपराष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सिंगापुर कॉन्सॉर्टियम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में स्टार्टअप क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान कर रहा है, यह पूरे भारत में नई परियोजनाओं के लिए भविष्य के एक मॉडल के रूपमें विकसित होगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]