स्वतंत्र आवाज़
word map

ग़रीब महिलाओं के स्तन कैंसर की फ्री जांच

सांई संसार की स्तन कैंसर के प्रति घर-घर जागरुकता

कोरोनेशन अस्पताल में पहुंचीं स्तन कैंसर महिलाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 21 September 2017 01:41:56 PM

free camp for breast cancer check in coronation hospital, dehradun

देहरादून। उत्तराखंड के महानगर देहरादून में 'कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन' एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय देहरादून के सहयोग से कोरोनेशन अस्पताल में स्तन कैंसर जांच के लिए फ्री कैंप लगाया गया। यह कैंप कोरोनेशन अस्पताल में प्रातः 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चला। डाक्टरों ने रोगियों से कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाली एक भयावह बीमारी है, भारत में महिलाएं आज भी अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं हैं, यही कारण है कि इसकी बीमार महिलाओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। कैंसर के डॉक्टरों ने सलाह दी है कि स्तन कैंसर से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है-जागरूकता।
कैंसर के डॉक्टरों ने कैंप में कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए कुछ प्रारंभिक लक्षणों का उल्लेख किया। डॉक्टरों ने कहा कि महिलाएं हर महीने खुद अपने स्तन की जांच करें और देखें कि कहीं उसमें कोई गांठ तो नहीं है। यदि किसी महिला को संदिग्घ गांठ या उसकी वृद्धि का पता चलता है तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह ले। ब्रैस्ट स्क्रीनिंग के लिए एमआरआई और अल्ट्रा सोनोग्राफी भी की जाती है। सांई संसार की सदस्यों ने स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता प्रकट करते हुए इसमें विशेष भूमिका निभाई। स्तन जांच कैंप की जानकारी मलिन एवं दलित बस्तियों में दी अनेक महिलाओं ने इस कैंप का लाभ उठाया। इस मौके पर सांई संसार की अध्यक्ष डॉक्टर सुमिता प्रभाकर, सचिव प्रवीण डंग, डॉक्टर अजीत गैरोला, डॉक्टर रेखा, डॉक्टर विनीता, डॉक्टर श्रुति, डॉक्टर दीपिका, सिस्टर निर्मला एवं साई संसार के सदस्य तृप्ति उनियाल थापा, पवन थापा उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]