स्वतंत्र आवाज़
word map

निर्मला सीतारमण को रक्षामंत्री बनाने पर हर्ष

भाजपानेत्रियों ने मिठाई बांटी और नेतृत्व को धन्यवाद

देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय पर जश्न हुआ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 5 September 2017 12:58:49 PM

celebrating at dehradun metropolitan bjp office

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड ने निर्मला सीतारमण भारत सरकार में रक्षामंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए इस बड़े फैसले के लिए बधाई और धन्यवाद दिया है। बीजेपी महिला मोर्चा उत्तराखंड की अध्यक्ष नीलम सहगल और देहरादून महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष बृजलेश गुप्ता के नेतृत्व में तथा विधायक खजान दास की उपस्थिति में भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में भाजपानेत्रियों ने हर्षोल्लास करते हुए मिष्ठान वितरण किया।
महिला बीजेपी महानगर अध्यक्ष बृजलेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि निर्मला सीतारमण देश के रक्षामंत्री के महान दायित्व का बड़ी दृढ़ता और सफलता से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश ने उनपर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीय नारियों की क्षमता और योग्यता पर बड़ा भरोसा किया है, उनके महत्व को प्रदर्शित किया है, जो इस दौर में आजतक किसी सरकार ने नहीं किया। बृजलेश गुप्ता ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को रक्षामंत्री बनाया गया है और देश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के महिला सशक्तिकरण के संकल्प और प्रयासों का इससे बड़ा कोई और उदाहरण नहीं है।
बृजलेश गुप्ता ने कहा कि ‌निर्मला सीतारमण को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से देश की महिलाओं का मान और मनोबल उच्च हुआ है, इससे भारतीय जनता पार्टी की और भी ज्यादा शक्ति बढ़ेगी। हर्षोल्लास कार्यक्रम में मुख्य रूपसे देहरादून महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री मीना कपूर, ममता डोरानी, उर्मिला त्रिपाठी, मंजू कोटनाला, कुसुम बिष्ट उपाध्यक्ष, ममता गर्ग उपाध्यक्ष, तृप्ति उनियाल थापा मंत्री, ऋतु अग्रवाल, अनामिका रस्तोगी, किरण सुंद्रियाल प्रदेश उपाध्यक्ष, विमला गौर मंडल अध्यक्ष, अर्चना बागरी मंडल अध्यक्ष, पिंकी सेमवाल मंत्री, नंदी आर्य, मंजू नेगी, ऋचा नैथानी, निर्मली देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थीं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हरिद्वार की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने भी निर्मला सीतारमण को रक्षामंत्री बनाने पर खुशी व्यक्त की है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]