स्वतंत्र आवाज़
word map

विधानपरिषद के लिए भाजपा ने नामांकन कराए

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सहित पांच मंत्रियों ने नामांकन किए

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने तिलक लगाकर दीं शुभकामनाएं!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 5 September 2017 07:12:41 AM

bjp nominated for legislative council

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, आईटी और वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में आज विधानपरिषद सदस्य के लिए अपना नामांकन किया। विधानपरिषद के सदस्य के नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार पहले भाजपा मुख्यालय पर एकत्र हुए, जहां भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने तिलक लगाकर उनको शुभकामनाएं दीं, जिसके पश्चात जुलूस की शक्ल में वे नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी ने विधानपरिषद की पांच सीटों के लिए योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह और मोहसिन रज़ा को प्रत्याशी बनाया है। सभी प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर और अशोक कटारिया की देखरेख में पूरी की गई। सुबह दस बजे के करीब मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा के सभी प्रत्याशी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने सभी प्रत्याशियों को विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधानसभा के नामांकन कक्ष में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की।
विधान परिषद सदस्य के नामांकन पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, कैबिनेट सुरेश खन्ना मंत्री, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, गोपाल टंडन, धर्मपाल सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, एसपी सिंह बघेल, रमापति शास्त्री, जयप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राजभर, ब्रजेश पाठक, राजेंद्र प्रताप सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, सत्यदेव पचौरी, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, उपेंद्र तिवारी, डॉ महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, धर्म सिंह सैनी, स्वाति सिंह, राज्यमंत्री गुलाबो देवी, जयप्रकाश निषाद, अर्चना पांडेय, गिरीश यादव, प्रकाश शर्मा, आशुतोष टंडन, अश्वनी त्यागी, कांता कर्दम, जसवंत सैनी, रामनरेश रावत, सुरेश राणा, बाबूराम निषाद, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, पंकज सिंह, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, गीता शाक्य, कौशलेंद्र्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, रंजना उपाध्याय, अमरपाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेशचंद्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह, धर्मवीर प्रजापति, सुभाष यदुवंश, मंजू दिलेर, शंकर गिरि, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्रा, डॉ चंद्रमोहन, मनीष शुक्ला, शलभमणि त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, हिमांशु दुबे, सह संपर्क प्रमुख तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]