स्वतंत्र आवाज़
word map

ब्राजील में अगले हफ्ते भारत महोत्सव

महोत्‍सव में प्रदर्शित की जाएगी भारतीय संस्‍कृति

31 अगस्त से 9 सितंबर तक विविध कार्यक्रम

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 24 August 2017 07:18:33 AM

brazil-india flag

नई दिल्ली। भारत महोत्सव 31 अगस्त से 9 सितंबर 2017 तक ब्राजील में आयोजित किया जाएगा। महोत्‍सव में भारतीय संस्‍कृति को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें शास्‍त्रीय नृत्‍य, साहित्‍य, व्‍यंजन तथा महात्‍मा गांधी पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन होगा। ब्राजील के ब्राजीलिया, साओ पाउलो तथा रिया-‍डी-जेनेरियो के शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार 31 अगस्त से 4 सितंबर 2017 तक देवयानी और समूह द्वारा भरतनाट्यम नृत्य, 1 सितंबर से 5 सितंबर 2017 तक नंदिनी सिंह और समूह द्वारा कथक नृत्य, 3 सितंबर से 9 सितंबर 2017 तक भारतीय खाद्य महोत्सव, 5 सितंबर से 9 सितंबर 2017 तक साहित्य उत्सव और 31 अगस्त से 9 सितंबर 2017 से महात्मा गांधी पर प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]