स्वतंत्र आवाज़
word map

सावित्री नदी पर रिकार्ड समय में बना पुल

नितिन गडकरी और भाजपा सरकार की हुई वाहवाही

दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण बना नया सावित्री पुल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 5 June 2017 02:21:22 AM

savitri bridge

मुंबई। महाराष्ट्र में सावित्री नदी पर 165 दिन के रिकार्ड समय में नए पुल के निर्माण की घोषणा साकार हो गई है, जिससे पता चलता है कि यदि इच्छाश‌क्ति प्रबल हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महाड़ के निकट सावित्री और काल नदी पर 1928 में बना यह पुल 2 अगस्त 2016 को भारी वर्षा के कारण ध्वस्त हो गया था। सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल के स्थान पर 6 महीने के भीतर नया पुल खड़ा करने की घोषणा की थी और छह महीने के भीतर नया पुल खड़ा कर दिया गया, जिससे इस क्षेत्र में नितिन गडकरी और भाजपा सरकार की वाहवाही हो रही है।
नितिन गडकरी की घोषणा का अनुपालन करते हुए इस परियोजना पर तेजी से काम किया गया और 35.77 करोड़ रुपये की लागत से वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले ही 165 दिन के रिकॉर्ड समय में इस पुल का फिरसे निर्माण कर दिया गया। सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आज सावित्री नदी पर नवनिर्मित इस पुल का उद्घाटन किया और इसे आम लोगों की आवाजाही के लिए खोला। यह नया पुल 16 मीटर चौड़ा और 239 मीटर लम्बा है। इस पर फुटपाथ, बाढ़ चेतावनी प्रणाली और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके निर्माण में जंगरोधी इस्पात का इस्तेमाल किया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]