स्वतंत्र आवाज़
word map

हृषिकेश चुरी लिटिल चॅम्प्स में ग्रैंड जूरी

'टांग उठाके' सुपरहिट गाने से बड़ी शोहरत ‌मिली

लिटिल चॅम्प्स से निकलीं कई बड़ी प्रतिभाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 25 May 2017 04:51:28 AM

hrishikesh churi

मुंबई। पार्श्वगायक हृषिकेश चुरी लोकप्रिय सिंगिंग रिअॅलिटी शो 'सा रे ग म प लिटिल चॅम्प्स' में ग्रैंड जूरी सदस्य के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म हाउसफुल 3 के 'टांग उठाके' सुपरहिट गाने से हृषिकेश को बहुत शोहरत मिली है। हृषिकेश चुरी का कहना है कि वह इस शो को पहले से फॉलो करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'सा रे ग म प लिटिल चॅम्प्स' में प्रतिभागी बच्चे वास्तव में बहुत प्रतिभाशाली हैं।
हृषिकेश चुरी ने मीडिया से कहा कि इंडिया के सबसे बड़े रिअॅलिटी शो में उन्हें एक ग्रैंड जूरी सदस्य होने का मौका मिला है, जिससे वे बहुत उत्साहित और खुश हैं। हृषिकेश चुरी ज्यादातर रिकॉर्डिंग और देश-विदेश में लाइव्ह शोज करने में व्यस्त रहते हैं, अब देखना होगा कि हृषिकेश चुरी इस नई भूमिका में कितने लोकप्रिय होते हैं, क्योंकि न्याय करना भी आसान काम नहीं होता है, तब जबकि सामने न्याय की चुनौती हो। गौरतलब है कि 'सा रे ग म प लिटिल चॅम्प्स' टीवी दर्शकों में काफी लोकप्रिय है और इसने फिल्म संगीत की दुनिया को कई प्रतिभाएं दी हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]