स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत माता मंदिर के संस्थापक राज्यपाल से मिले

राज्यपाल को रूद्राक्ष की माला व भारत माता मंदिर का सिक्का दिया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 17 May 2017 06:39:00 AM

founder of bharat mata mandir met governor

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज राजभवन में हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने भेंट की और राज्यपाल राम नाईक को आशीर्वाद दिया। भारत माता मंदिर हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में से है, जहां हर वर्ष लाखों भक्त और पर्यटक आते हैं। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने राज्यपाल को रूद्राक्ष की माला और भारत माता मंदिर का सिक्का भी आशीर्वादस्वरूप दिया।
राज्यपाल राम नाईक ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के उपहार को स्वीकार करते हुए कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम हमारी पहचान है, भारत देश में अनेक धर्मों को मानने वाले लोग शांतिपूर्वक रहते हैं और भारत की संस्कृति में सभी धर्मों एवं धर्माचार्यों को समान आदर एवं सम्मान दिया जाता है। राज्यपाल ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को अपनी पुस्तक चरैवेति!चरैवेति!! का हिंदी अनुवाद तथा राजभवन के पक्षी पुस्तक भी भेंट की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]