स्वतंत्र आवाज़
word map

पत्रकार संतोष गंगेले का भिवानी में हुआ सम्मान

सामाजिक समरसता और निःस्वार्थ भाव सेवा के लिए सम्मानित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 16 May 2017 05:35:39 AM

santosh gangele and rajesh tiwari

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। राष्ट्रवादी सर्व समाज विकास मंच भिवानी एवं ब्राह्मण विकास संघ भारत भिवानी (हरियाणा) ने सेठ गोविंदराम टिबड़ेवाल सभागार में सामाजिक समरसता सम्मान अभिनंदन समारोह का आयोजन किया, जिसमें कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी मुख्य अतिथि के रूपमें पधारे। आयोजन समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक ने देश के सभी राज्यों से आमंत्रित एक-एक समाजसेवी को सम्मानित किया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटे से ग्राम वीरपुरा के वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी संतोष गंगेले को भी इस ‌कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक समरसता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संतोष गंगेले को संस्था का सम्मान पत्र दिल्ली के मंदिर पूजा-पाठ पुजारी संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने प्रदान किया।
सम्मान आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश जिंदल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गंगाधर कौशिक, राष्ट्रवादी सर्व समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने संतोष गंगेले के कर्मयोगी जीवन की सराहना की और कहा कि अपने निजी प्रयासों से समाज सेवा करने वालों को प्रोत्साहित और सम्मानित करना चाहिए। संतोष गंगेले सामाजिक क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए दिल्ली, मथुरा, मध्य प्रदेश में अनेक बार सम्मानित किए जा चुके हैं। संतोष गंगेले की धर्मपत्नी रंजना गंगेले को भी महिला दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से छतरपुर जिला कलेक्टर द्वारा समाजसेवा एवं दहेज़ मुक्त विवाह के प्रोत्साहन पर सम्मानित किया जा चुका है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]