स्वतंत्र आवाज़
word map

विधानसभा सत्र के लिए राज्यपाल से मिले

मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री की भेंट

इसी विस सत्र में पेश किया जाएगा जीएसटी विधेयक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 25 April 2017 05:44:18 AM

chief minister, vis speaker and minister of parliamentary affairs meet the governor

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक से आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने राजभवन में भेंट की। राज्यपाल से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे विधान मंडल के समवेत सत्र बुलाए जाने की तिथि पर चर्चा की। परम्परा के अनुसार वर्ष की पहली सदन की बैठक में राज्यपाल संयुक्त सदन के सदस्यों को सम्बोधित करते हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में इस पर चर्चा होती है, जिसके उपरांत धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाता है। इस सत्र में जीएसटी विधेयक भी पारित कराने का प्रस्ताव है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]