स्वतंत्र आवाज़
word map

राज्यपाल राम नाईक को जन्मदिन की बधाई!

योगी आदित्यनाथ सहित अनेक लोगों ने दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई में मनाया जन्मदिन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 16 April 2017 07:57:05 AM

governor ram naik, happy birthday

लखनऊ/ मुंबई। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज मुंबई में परिजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। मुंबई में उनके आवास पर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। राजभवन लखनऊ ने बताया है कि राज्यपाल राम नाईक पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिये मुंबई गए हैं और 17 अप्रैल को वापस आएंगे। ग़ौरतलब है कि मुंबई राज्यपाल राम नाईक का कर्मक्षेत्र और राजनीतिक क्षेत्र है, जहां उनके परंपरागत समर्थक शुभचिंतक बड़ी संख्या में हैं और राज्यपाल राम नाईक अकसर ऐसे अवसरों और खास तीज-त्योहार पर अपने सारे परिजनों और परंपरागत समर्थकों के बीच रहना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे अवसरों पर उनके लोग इतनी दूर मुंबई से चलकर लखनऊ आएं, इससे बेहतर वे स्वयं ही मुंबई पहुंच जाया करते हैं। राज्यपाल राम नाईक ने स्वभाव के अनुसार बड़ी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया।
राज्यपाल राम नाईक के जन्मदिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजभवन लखनऊ के अधिकारियों, कर्मचारियों, राज्य के प्रमुख गणमान्य नागरिकों, राजनीतिक, सामाजिक और बुद्धिजीवी, न्यायिक वर्ग के लोगों ने पत्र लिखकर, दूरभाष पर या ट्वीट करके उनके स्वस्थ एवं शतायु होने की कामना के साथ बधाईयां दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडिशा से फोन करके राज्यपाल को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को बधाई देने वालों में महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव, बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेलमंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय ऊर्जामंत्री पीयूष गोयल, संचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, अर्जुन मेघवाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, संजय टंडन अध्यक्ष चंडीगढ़ भाजपा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]