स्वतंत्र आवाज़
word map

नरेंद्र मोदी का नेतृत्व गतिशील-वेंकैया

'देश में लाल फीताशाही रेड कार्पेट में तब्दील हुई'

कम्‍युनिकेटिंग इंडिया पर संयुक्त सम्मेलन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 6 April 2017 01:50:33 AM

joint conference on communicating india

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व गतिशील है, जिसने आज देश को तेजी से सुधार, प्रदर्शन एवं बदलाव के मंत्र के साथ विकास के मार्ग पर मोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आज भारत के विकास और प्रगति की कहानी का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। नरेंद्र मोदी आंदोलन भारत के निर्माण की एक ऐसी लहर है, जो पूरे देश में चल रही है। नए भारत के विकास की कहानी पर एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था, बढ़ती हुई सुपरपॉवर, जीवंत लोकतंत्र, जिम्मेदार पावर और विश्व के सबसे बड़े और सबसे युवा कार्यबल के रूप में ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वेंकैया नायडू ने यह बात वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी, आईआईएमसी, प्रसार भारती और नेहरू मेमोरियल संग्रहालय के साथ मिलकर विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा कम्‍युनिकेटिंग इंडिया पर आयोजित संयुक्त सम्मेलन के समापन सत्र में कही।
परंपरागत मीडिया और सोशल मीडिया और मीडिया के नए रूपों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि संचारण के दोनों रूप समाज के विभिन्न वर्गों और विभिन्न लक्षित दर्शकों के साथ एकीकृत और निर्बाध संबंध सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने विचारों को व्‍यक्‍त करने के लिए ट्विटर मंच का व्यापक रूप से उपयोग करते हैं और देश के लोगों तक पहुंचने के लिए मन की बात कार्यक्रम के लिए रेडिया का नवाचार उपयोग करते हैं। देश के युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी की प्राथमिकताएं, देश की प्रगति और विकास पर केंद्रित हैं और उन्‍होंने देश में अपने विचारों को व्‍यक्‍त करके विकास प्रक्रिया में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि बदलते हुए तकनीकी प्रौद्योगिकी प्रतिमान के साथ नागरिक पत्रकारिता का एक नया रुझान संचार क्षेत्र में उभरा है, जहां नागरिक स्वयं लेखक, संपादक और प्रकाशक बन गए हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि संचारण, सुशासन एजेंडा में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उल्‍लेख किया कि संचार राष्ट्रीय विकास के पहलुओं में सबसे महत्वपूर्ण भाग बन गया है, जिसने सरकार की प्राथमिकताओं का समर्थन किया है और इसने लोगों तक कार्यक्रम और लाभ को पहुंचाने में मदद की है। उन्‍होंने पिछले तीन वर्ष में अपनी मुख्‍य योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत, कौशल भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मेक इन इंडिया के लिए संचार रणनीति पर ध्‍यान केंद्रित करने के बारे में जोर दिया। उन्होंने सरकार की जन धन योजना और पहल जैसी प्रमुख योजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि पश्चिमी मीडिया को देश में चल रही विभिन्न विकास और अग्रणी पहलों को स्वीकार करना चाहिए, जिसने कई लोगों के जीवन में परिवर्तन किया है। मीडिया की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि समाचार और विचारों के बीच स्पष्ट अंतर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की विकास की कहानी के सबसे बड़े वक्‍ता हैं और पश्‍चिमी मीडिया को देश में हो रहे जोरदार परिवर्तनों को स्‍वीकार करने की जरूरत है।
भारत में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र पर बात करते हुए सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि इसके पास पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की जबरदस्त क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत आईटी सेक्टर और सामान्य मनोरंजन का सबसे बड़ा उत्पादक है और युवा कर्मचारी भारत को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सामान्य मनोरंजन, संगीत, सिनेमा, टेलीविजन कार्यक्रम आदि के उत्पादन, वितरण और उपभोग के संबंध में एक अभूतपूर्व क्रांति के दौर से गुजरा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पूरी सरकार की मशीनरी को बदलने के लिए कई पहलों की शुरूआत की है, लाल फीताशाही को अवसरों में बदलकर रेड कार्पेट में तब्दील किया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]