स्वतंत्र आवाज़
word map

मैड ने बनाए पेपर बैग व पॉलिथीन को बाय!

छात्रों के समूह ने इनके दुष्परिणामों से किया जागरुक

देहरादून में बढ़ा प्रदूषण और पॉलिथीन का प्रयोग

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 2 April 2017 11:59:36 AM

mad made paper bags and polythene bay

देहरादून। देहरादून शहर में प्रदूषण एवं पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखते हुए देहरादून के शिक्षित छात्र संगठन मेकिंग अ डिफ्फेरेंस बाय बीइंग दी डिफ्फेरेंस यानी मैड ने इस रविवार को पेपर बैग मेकिंग अभियान का आयोजन किया। मैड ने 2014 में 'पैक अप पॉलिथीन' अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत करीब 20 छात्रों का समूह अपने-अपने घरों से पुराने अखबारों के ढेर लेकर सुबह 10 बजे ऐस्ले हॉल में एकत्र हुआ। छात्रों का समूह यहां से गांधी पार्क पहुंचा, जहां छात्र समूह ने करीब 350 पेपर बैग्स बनाए। समूह के सदस्यों ने आस-पास के लोगों को पॉलिथीन के दुष्परिणामों के बारे में बताया और उन्हें भी पेपर बैग्स का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
छात्र समूह का यह अभियान सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चला। अभियान की समन्वयक स्वाति सिंह के साथ करन कपूर, शरद माहेश्वरी, अनघा, अभिषेक जौनसारी, राहुल गुरु, हर्षित और शार्दुल असवाल भी शामिल थे। अभियान का मुख्य उद्देश्य पॉलिथीन बैग्स को पेपर बैग्स से प्रतिस्थापित करना है। मैड ऐसे अभियान देहरादून के कई स्कूलों एवं कॉलेजों में भी चलाता आया है, जिसके अंतर्गत छात्रों को पेपर बैग्स बनाना सिखाया जाता है। इस अभियान में बनाए गए पेपर बैग्स को फिर शहर के अलग-अलग बाज़ारों में वितरित किया जाता है। मैड देहरादून के 15 से 23 वर्ष की उम्र के छात्रों का संगठन है, जो कि वर्ष 2011 से देहरादून के सामाजिक और पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर हर सप्ताह जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]