स्वतंत्र आवाज़
word map

कांग्रेस नेता अखिलेश दास का जन्मदिन मनाया

कांग्रेस मुख्यालय एवं बीबीडी में जन्मदिन पर बधाईयां दी गईं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 1 April 2017 01:39:16 AM

congress leader akhilesh das

लखनऊ। कांग्रेस नेता और भारत सरकार में मंत्री रहे डॉ अखिलेश दास गुप्ता का आज उनके विख्यात शिक्षण संस्‍थान बीबीडी, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कांग्रेसजनों ने 56वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उनके दीर्घजीवी होने और उनकी उत्तरोत्तर सफलता की कामनाएं की गईं। उनके शुभचिंतकों और राजनीतिक, सामाजिक समर्थकों ने विभिन्न धर्मों के धर्मालयों और गरीबों में मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। बीबीडी में वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केक काटा। डॉ अखिलेश दास के लखनऊ आवास और दिल्ली आवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
यूपीएनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ रेहान अहमद खान एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऐशबाग मोतीनगर स्थित लीलावती निराश्रित बालगृह में बालक एवं बालिकाओं को भोजन कराया गया एवं उन्हें मिष्ठान वितरित किया गया। डॉ रेहान अहमद खान, मोहम्मद इरफान एडवोकेट, इमरान अंसारी, कफील अहमद खां, जुनैद अहमद खां आदि कांग्रेसजनों ने शाहमीना शाह दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाकर डॉ अखिलेश दास गुप्ता के दीर्घायु होने की दुआ मांगी। डॉ रेहान अहमद खान एवं सुबोध श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर अरुण गुप्ता, राजीव बाजपेयी, अनिल सिंघल, सर्वेश श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा एडवोकेट, अब्दुल्ला सिद्दीकी एडवोकेट, देशदीपक सिंह ‘दीपू ठाकुर’ एडवोकेट, रमजान अली, अरुण निगम, सुनील मंत्री, राधेश्याम गुप्ता, सदीप अंसारी, मुकेश मोदी, शुभम गुप्ता, अनिकेत कुमार आदि कांग्रेसजनों ने डॉ अखिलेश दास के दीर्घायु होने की कामना की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]