स्वतंत्र आवाज़
word map

सपा ने मनाई लोहिया की 107वीं जयंती

मुलायम और अखिलेश ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

भगत सिंह राजगुरू सुखदेव को भी श्रद्धांजलि

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 24 March 2017 02:44:44 AM

sp announces 107th birth anniversary of lohia

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने महान समाजवादी नेता और विचारक डॉ राममनोहर लोहिया की 107वीं जयंती मनाई। राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट और गोमतीनगर में डॉ राममनोहर लोहिया पार्क में सपा के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ राममनोहर लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया की अवधारणाओं को अपनाकर हम एक स्वस्थ समाज और शांतिपूर्ण विश्व की कल्पना को साकार कर सकते हैं। अखिलेश यादव ने इसी दिन शहीद हुए सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी सरकार ने लोहिया के दिखाए रास्ते पर चलने का कार्य किया है, उनके समता और संपन्नता वाले समाजवादी मॉडल को समाजवादी पार्टी ने हमेशा मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर गैर बराबरी खत्म करने का जो विचार लोहिया ने दिया, उनका पालन करना बेहद जरूरी है। समाजवादी सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र चौधरी, बलवंत सिंह रामूवालिया, अरविंद सिंह गोप, राधेश्याम सिंह, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश सचिव एसआरएस यादव तथा अरविंद सिंह ने भी डॉ राममनोहर लोहिया को पुष्पांजलि भेंटकर उन्हें नमन किया।
अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की शहादत को भी याद किया और कहा कि इन क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने समाजवाद के स्वप्न को मूर्तरूप देने के लिए हिंदुस्तान रिपब्लिकन सोशलिस्ट एसोसिएशन की स्थापना की थी, इसमें समाजवाद को अंतिम लक्ष्य के रूप में अपनाने का प्रस्ताव था। उन्होंने कहा कि अपने जन्म दिन पर शहीद भगत सिंह की शहादत होने के कारण डॉ राममनोहर लोहिया अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने से ही शहीदों के अरमान पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में भी एक मात्र विकल्प समाजवाद है, हम अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
डॉ राममनोहर लोहिया के जयंती कार्यक्रम में आनंद भदौरिया, रामसुंदर निषाद, बासुदेव यादव, नितिन अग्रवाल, विजय यादव, रामसागर यादव, राजेश यादव, फाकिर सिद्दीकी, उदयवीर सिंह, अमित त्रिपाठी, सुशील दीक्षित, डॉ फिदा हुसैन अंसारी, टीएस मेहता, रामवृक्ष यादव, मोहम्मद हनीफ, गीता सिंह, सपना अग्रहरि, गीता पांडेय, जगन्नाथ यादव, रामशंकर यादव,ताराचंद, मोहम्मद एबाद, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, बृजेश यादव, मोहम्मद अरशद, रामकृपाल सिंह, विद्या राजभर, अनिता सिन्हा (झारखंड) रूखसाना, वंदना चतुर्वेदी, शाहीन फातिमा, सुरेश चौहान, खरकुल्लाह खान, सुरेंद्र त्यागी, गजेंद्र मलिक, प्रेमचंद गुप्ता, गयास किदवई, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, केके श्रीवास्तव, डॉ केके यादव, कमलेश यादव, सुशीला राजभर, धनंजय शर्मा, संजीव मिश्रा, प्रियंका सिंह, मुन्नी पाल, चंद्रमणि यादव आदि शामिल हुए। चौक लखनऊ में डॉ राममनोहर लोहिया पार्क में सपा के वरिष्ठ नेता भगवती सिंह तथा लोहिया अस्पताल गोमतीनगर में अहमद हसन ने डॉ राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]