स्वतंत्र आवाज़
word map

शिया पीजी कालेज में वाद विवाद प्रतियोगिता

छात्राओं ने महिलाओं के मुद्दों पर अकाट्य तर्क पेश किए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कालेज का आयोजन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 10 March 2017 04:11:53 AM

shia pg college, debate competition

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिया पीजी कालेज खदरा लखनऊ की लॉ फैकल्टी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय वूमेंस पॉवरमेंट इन इंडिया था। प्रतियोगिता में लॉ फैकल्टी की करीब 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। शिया पीजी कालेज लॉ फैकल्टी के अध्यक्ष प्रोफेसर इशरत हुसैन ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्राओं ने महिलाओं के शोषण, घरेलू हिंसा, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर महिलाओं के लिए फायदे और नुकसान जैसे मुद्दों पर अपने-अपने जोरदार तर्क रखे। शिया पीजी कालेज के प्राचार्य एमएस नकवी ने इस अवसर पर छात्राओं को उनके सामाजिक हितों और अच्छे संस्कारों के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में शिया पीजी कालेज के प्राचार्य एमएस नक़वी, डॉ भास्कर, डॉ शेरवानी और हमराह, एक्स कैडेट एनसीसी जन कल्याण समिति के सचिव अजीत सिंह, सम्माननीय अतिथि और शिक्षकगण मौजूद थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]